लाइव हिमाचल/बद्दी: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के मानपुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां खेड़ावाली रोड पर पंजाब से कैंसर का इलाज कराने आई एक नाबालिग लड़की का कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बनूड़ क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपनी नाबालिग भांजी के साथ इलाज के लिए आई थी, जब दोनों पैदल जा रही थीं, तभी 3-4 नकाबपोश युवकों ने लड़की को जबरन कार में खींच लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने मानपुरा पुलिस को इसकी सूचना दी। एसपी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तेजी से जांच शुरू कर दी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





