शिमला: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इरावती छात्रावास में रहने वाली एमसीए प्रथम सेमेस्टर की मेधावी और मेहनती छात्रा महक पठानिया के हार्ट अटैक से हुए आकस्मिक निधन से पूरे विश्वविद्यालय परिसर में गहरा शोक व्याप्त है। उनके इस असमय जाने से शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और छात्र वर्ग गहरे आघात में हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी शोक प्रस्ताव में शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।





