Home » Uncategorized » कार से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद, 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

कार से 29.43 ग्राम चिट्टा बरामद, 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

शिमला: शिमला पुलिस के डिटेक्शन सेल ठियोग की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटखाई क्षेत्र में 29.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 8 सितंबर 2026 को टीम गश्त एवं नशीले पदार्थों की तलाश के दौरान कोकूनाला, कोटखाई क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि अंकित वर्मा पुत्र बलदेव सिंह, निवासी कोटखाई, जिला शिमला, उम्र 33 वर्ष, गुम्मा बाजार के समीप पुलिस गुमटी के सामने कार में चिट्टा लेकर मौजूद है। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 29.43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी अंकित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोटखाई में मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *