Home » Uncategorized » शिमला में सैलून की आड़ में नशा तस्करी करने वाले की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज, पुलिस का आर्थिक मोर्चे पर बड़ा प्रहार

शिमला में सैलून की आड़ में नशा तस्करी करने वाले की 1.64 करोड़ की संपत्ति सीज, पुलिस का आर्थिक मोर्चे पर बड़ा प्रहार

लाइव हिमाचल/शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ आर्थिक मोर्चे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.64 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सीज की है। आरोपी सोहन लाल उर्फ हैपी, जो रहीघाट में सैलून का काम केवल दिखावे के लिए करता था, असल में ठियोग, कोटखाई और रोहड़ू क्षेत्र में अवैध अफीम की तस्करी में संलिप्त था। 10 जून 2026 को उसकी नाई की दुकान से 71 ग्राम अफीम बरामद होने के बाद दर्ज मामले की वित्तीय जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित काली कमाई से आवासीय प्लॉट, कृषि भूमि, दो मंजिला दुकान, वाहन और बैंक व डाकघर खातों में जमा राशि समेत ₹1.64 करोड़ की चल-अचल संपत्तियां हासिल की गई थीं, जिन्हें अब एनडीपीएस एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *