Home » Uncategorized » सोलन: डांगरी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, जर्जर स्कूल भवनों और खस्ताहाल सड़कों को लेकर सौंपा ज्ञापन

सोलन: डांगरी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला, जर्जर स्कूल भवनों और खस्ताहाल सड़कों को लेकर सौंपा ज्ञापन

लाइव हिमाचल/सोलन: ग्राम पंचायत डांगरी की विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर आज पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह सन्नी ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सोलन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राजकीय विद्यालय पाटी कोलियां के अत्यंत जर्जर हो चुके भवन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जो बारिश के कारण कभी भी गिर सकता है और बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। इसके साथ ही, लगभग सवा तीन करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय विद्यालय कोठी देवरा भवन के पीछे से गिर रहे मलबे और पंचायत की डोलक्या, जेवड़ा-जोड़न तथा पट्टी रोड की खस्ताहाल स्थिति से भी उपायुक्त को अवगत कराया गया। पंचायत प्रधान ने प्रशासन से विद्यार्थियों की सुरक्षा और जनहित की इन समस्याओं पर प्राथमिकता के आधार पर तुरंत ठोस कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]