Home » Uncategorized » डॉ. सिकंदर ने ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ पुस्तक प्रधानमंत्री को की समर्पित

डॉ. सिकंदर ने ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ पुस्तक प्रधानमंत्री को की समर्पित

लाइव हिमाचल/शिमला: भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रो. (डॉ.) सिकंदर कुमार ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों और विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान डॉ. सिकंदर ने ऊना के बल्क ड्रग पार्क, नालागढ़ के मेडिकल डिवाइस पार्क, कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन तथा भानुपल्ली-बिलासपुर और चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइनों जैसी प्रमुख केंद्रीय परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग रखी, जिस पर प्रधानमंत्री की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिला।

इसके साथ ही, हालिया प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान और पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई, जहाँ प्रधानमंत्री ने देवभूमि हिमाचल को केंद्र सरकार की तरफ से हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर डॉ. सिकंदर कुमार ने अपनी स्व-रचित पुस्तक ‘मोदी युग में भारत का आर्थिक सशक्तिकरण’ भी प्रधानमंत्री को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *