लाइव हिमाचल/सोलन : सिरमौर कल्याण मंच सोलन, चूडेश्वर सेवा समिति और चौपाल एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने रमेश शर्मा का एडिशनल एसपी सोलन के पद पर ज्वाइन करने के लिए स्वागत किया। रमेश शर्मा चूड़ेश्वर सेवा समिति के पूर्व महासचिव और वर्तमान में सलाहकार परिषद के सदस्य हैं। इस अवसर पर चूड़ेश्वर सेवा समिति केंद्रीय इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सिरमौर कल्याण मंच सोलन के प्रधान प्रदीप मंमगाई, केंद्रीय इकाई के महासचिव सुनील कमल, सलाहकार परिषद के सदस्य बृजमोहन चौहान, कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, चौपाल एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देवेंद्र दत्त शर्मा और मिलाप शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
चूड़धार में है जैव विविधता का खजाना: एसडीएम
उक्त संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने एसडीएम सोलन नीरजा शर्मा से भी शिष्टाचार भेंट की और एसडीएम सोलन का पदभार ग्रहण करने के लिए बधाई दी। एसडीएम नीरजा शर्मा ने चूड़ेश्वर सेवा समिति के पदाधिकारियों को चूड़धार में पर्यावरण संरक्षण पर बल देने की बात कही। उन्होंने कहा कि चूड़धार नैसर्गिक सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। चूड़धार में बायोडायवर्सिटी का खजाना है। ऐसे स्थानों पर प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल न हो जिससे हमारे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। पदाधिकारियों ने भी इस दिशा में और अधिक कार्य करने का आश्वासन दिया।





