Home » Uncategorized » आज का राशिफल 10 अगस्त 2026 : कन्या राशि को करियर में मिलेगा लाभ, मकर और मीन राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें आज का राशिफल

आज का राशिफल 10 अगस्त 2026 : कन्या राशि को करियर में मिलेगा लाभ, मकर और मीन राशि वाले लेनदेन में बरतें सावधानी, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2026 : 10 अगस्त का दिन कल की तुलना में कुछ शांत और समझदारी भरा रहने वाला है। चंद्रदेव के आर्द्रा नक्षत्र में आने से गहरी समझ और पुरानी उलझनों से मुक्ति का माहौल बनेगा। बुधदेव के अस्त-मुक्त होकर गुरुदेव के साथ रहने से सोचने में साफगोई बनी रहेगी, हालांकि शत्रु राशि होने से भावनाओं और तथ्यों में संतुलन जरूरी है। भावनात्मक उथल पुथल हो तो जल्दबाजी में प्रतिक्रिया न दें। तुला, वृश्चिक और धनु राशि के घर में बढ़ेगा आपसी तालमेल। बातचीत से पुराने मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। आज के राशिफल में जानते हैं क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे।

मेष राशिफल : भाई-बहन से बातचीत से लाभ मिलेगा

मेष राशिफल : भाई-बहन से बातचीत से लाभ मिलेगा

कल जो तीखापन भाई-बहन या आस-पास के लोगों से बातचीत में महसूस हो रहा था, वो आज थोड़ा शांत होने लगेगा, बात कुछ ज्यादा समझदारी से हो पाएगी। मन में अब भी थोड़ी हलचल रहेगी, कोई पुरानी उलझन आज सुलझ भी सकती है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में सोच धीरे धीरे साफ होगी। सेहत और रोजमर्रा के काम में सतर्क रहिए, बेवजह की जल्दबाजी से बचिए। खर्च बढ़ने और नींद कम होने की आशंका है, दिनचर्या को बिगड़ने मत दीजिए। करियर में मेहनत जारी रखिए, नतीजे आहिस्ता आहिस्ता दिखेंगे। आज कोई भावनात्मक बात सामने आए तो तुरंत रिएक्ट मत कीजिए, पहले पूरी बात समझिए।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 5
उपाय: आज गुड़ का दान करें।

वृषभ राशिफल : आर्थिक मामलों में मिलेगी स्पष्टता

वृषभ राशिफल : आर्थिक मामलों में मिलेगी स्पष्टता

धन और परिवार से जुड़े मामलों में दिन अच्छा है। कोई पुरानी आर्थिक उलझन आज सुलझ सकती है, बस उतावलापन मत दिखाइए। भाई-बहन से बात करते वक्त आज सोच काफी स्पष्ट रहेगी। गुरुदेव का साथ मिलेगा, बातचीत सुलझी हुई रहेगी और मन को राहत भी महसूस होगी। संतान या प्रेम प्रसंग में शुक्रदेव की नीच स्थिति की वजह से आज खुद को कोसने से बचिए, जो हो रहा है उसे सहज लीजिए। हर बात को दिल पर मत लीजिए। दोस्तों और अपने सोशल सर्कल से सहयोग मिलेगा, इच्छा पूरी होने के आसार भी हैं। करियर में सब कुछ सामान्य रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं। शरीर को आराम की जरूरत महसूस होगी, इसे टालिए मत।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 9
उपाय: आज लक्ष्मी मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशिफल : फैसलों में जल्दबाजी से बचें

मिथुन राशिफल : फैसलों में जल्दबाजी से बचें

कल जो जोश और उत्तेजना आपके अंदर हावी थी, आज उसकी तीव्रता कुछ कम होने लगेगी। कोई पुरानी उलझन आज गहरी समझ के साथ सुलझ सकती है। भावनात्मक उथल-पुथल महसूस हो तो तुरंत रिएक्ट मत कीजिए, पहले खुद को संभालिए। हर बात पर अपना प्वाइंट साबित करना जरूरी नहीं है। धन और परिवार से जुड़े मामलों में सोच साफ रहेगी। घर से जुड़े विषयों में शुक्रदेव की स्थिति के कारण अपनी आलोचना खुद करने से बचिए। करियर में शनिदेव की वजह से मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा, धैर्य रखिए। भाई बहन से बातचीत में सतर्क रहें, बेवजह की नोकझोंक टालिए।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 2
उपाय: आज गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।

कर्क राशिफल : व्यक्तित्व में दिखेगा गहरा आकर्षण

कर्क राशिफल : व्यक्तित्व में दिखेगा गहरा आकर्षण

आज आपकी सोच और व्यक्तित्व में गहरा आकर्षण दिखेगा। सूर्यदेव, गुरुदेव और बुधदेव तीनों आपकी ही राशि में मौजूद हैं। निर्णय लेने की क्षमता तेज होगी और बात रखने का तरीका भी असरदार रहेगा। मन के भीतर कहीं कोई उथल-पुथल महसूस हो तो घबराइए मत, यह किसी पुरानी उलझन से मुक्ति का ही संकेत है। खर्च बढ़ सकते हैं और एकांत में रहने का मन हो सकता है। दिनचर्या को बिगड़ने मत दीजिए। भाई-बहन से बातचीत में थोड़ा सतर्क रहिए। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन असर देर से दिखेगा, धैर्य रखिए। प्रेम के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी, बातें दिल से होंगी। थोड़ा सोच-समझकर आगे कदम बढ़ाइए।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 11
उपाय: आज माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।

सिंह राशिफल : मित्रों से साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

सिंह राशिफल : मित्रों से साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा

दोस्तों या सामाजिक दायरे में आपकी जिन बातों पर विवाद चल रहा है, उसे ज्यादा बेहतर तरीके से आज सुलझा सकते हैं। कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है या वस्त्रादि की प्राप्ति हो सकती है। एकांत में समय बिताने का मन करे तो इसे नजरअंदाज मत कीजिए, गुरुदेव और सूर्यदेव के प्रभाव से भीतर ही भीतर गहरी समझ बनेगी। यह समय खुद को एक्सप्लोर करने का है। धन खर्च करने के मामलों में सतर्क रहिए। छिपे रहस्य या गुप्त मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल मत दिखाइए। प्रेम के मामले में भावनाएं भीतर ही रहेंगी, आप उन्हें सही तरीके से दिखा नहीं पाएंगे। ध्यान या पूजा पाठ करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 6
उपाय: पिता का सम्मान करें और उनके चरण स्पर्श करें।

कन्या राशिफल : करियर में मिलेगी गहरी स्पष्टता

कन्या राशिफल : करियर में मिलेगी गहरी स्पष्टता

करियर के मोर्चे पर आज काम को लेकर सोच ज्यादा साफ और सुलझी रहेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। दोस्तों और सामाजिक दायरे से गुरुदेव का साथ मिलने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खुद की छवि को लेकर मन में संशय हो सकता है। आपको लग सकता है कि लोग आपकी तरफ आकर्षित नहीं हो रहे हैं। मन में कुछ शक उठ सकता है, लेकिन खुद के साथ नरमी बरतिए, खुद को परिस्थितियों के आगे कमजोर न पड़ने दें। जीवनसाथी या पार्टनर से जुड़े मामलों में गंभीरता ज्यादा रहेगी, बात को धैर्य से सुनिए। पैसों के मामले में सतर्क रहिए। प्रेम के रिश्ते में बहुत ज्यादा कंजूसी करने की जरूरत नहीं है, अपने ऊपर भी कुछ खर्च कीजिए।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
उपाय: अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी की बुराई न करें।

तुला राशिफल : करियर के फैसलों में स्पष्टता रहेगी

तुला राशिफल : करियर के फैसलों में स्पष्टता रहेगी

धार्मिक कामों में आज शांत मिलेगी, मन को गहरी समझ मिलेगी, कोई पुरानी उलझन भी सुलझ सकती है। करियर के मामले में आज सोच काफी साफ रहेगी, गुरुदेव का मार्गदर्शन मिलेगा जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। आज अकेलापन महसूस हो सकता है या अपनी काबिलियत पर शक हो सकता है, लेकिन इसे ज्यादा तूल मत दीजिए। सेहत और रोजमर्रा के कामों में सावधानी बरतिए, रुटीन को बिगड़ने मत दीजिए। दोस्तों का साथ मिलेगा, सुकून महसूस होगा। प्रेम के रिश्ते में गहराई बढ़ेगी, बातचीत में अपनापन झलकेगा। आज भावनाएं हावी रहेंगी, तो शांत रहकर उन्हें समझिए।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 8
उपाय: दही, घी या कपूर का मंदिर में दान करें।

वृश्चिक राशिफल : भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें

वृश्चिक राशिफल : भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धैर्य रखें

धार्मिक कामों की ओर रुझान बनेगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन धैर्य बनाए रखिए। कोई पुरानी उलझन आज दूर हो सकती है, बस जल्दबाजी में कोई फैसला मत लीजिए। दोस्तों की तरफ से शुक्रदेव के असर से पैसों में मदद मिल सकती है, यह राहत की बात होगी। संतान से जुड़े मामले में गुस्सा करने की बजाय उसे शांति से समझें और बच्चे को सही रास्ता दिखाएं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है, समय के साथ सब सुलझ जाएगा। जीवनसाथी से जुड़े मामलों में नोंक-झोंक के साथ प्यार बना रहेगा। सेहत ठीकठाक रहेगी, खानपान का ध्यान रखिए। आज का दिन भावनात्मक रूप से भारी साबित हो सकता है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 12
उपाय: आज माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।

धनु राशिफल : जीवनसाथी की कोई बात देगी गहरी समझ

धनु राशिफल : जीवनसाथी की कोई बात देगी गहरी समझ

जीवनसाथी से बात ज्यादा सुलझे हुए तरीके से हो पाएगी, कोई पुरानी गलतफहमी भी दूर हो सकती है। उसकी कोई बात आपको गहरी समझ दे सकती है, बस अपने अहंकार को आड़े आने से रोककर खुले दिल से उसे सुनें। जीवनसाथी से किसी भी बात पर आज बहस मत कीजिए। गुप्त या छिपे विषय सामने आ सकते हैं। करियर में थोड़ी सतर्कता जरूरी है। घर-परिवार का माहौल आज गंभीर लेकिन स्थिर रहेगा, कोई बड़ा टकराव नहीं होगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें, यदि संभव हो तो बड़े खर्च फिलहाल टाल दीजिए। सेहत का ख्याल रखिए। शारीरिक थकान हो, तो आराम करना फायदेमंद रहेगा।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
उपाय: सच का साथ दें और ज्ञान अर्जित करते रहें।

मकर राशिफल : बिगड़े हुए रुटीन पर दें ध्यान

मकर राशिफल : बिगड़े हुए रुटीन पर दें ध्यान

रोजमर्रा का जो कामकाज बे-पटरी हो गया था, उसे आज दुरुस्त करें। कोई पुरानी आदत छोड़ने या मानसिक उलझन को छोड़कर आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतर है। बस काम करते वक्त हड़बड़ी न करें। जीवनसाथी या अपने बिजनेस पार्टनर के साथ आज सोच काफी साफ रहेगी। गुरुदेव का असर मानसिक रूप से भीतर ही भीतर काम करेगा, बातचीत सुखद रहेगी और आपसी समझ भी बढ़ेगी। भाग्य के मामलों में पूरा साथ नहीं मिलेगा। भाई-बहन से बहस मत कीजिए, रिश्तों में तल्खी आ सकती है। करियर में शुभ मार्गदर्शन मिलेगा। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 10
उपाय: भगवान शनिदेव की आराधना करें और शनि चालीसा पढ़ें।

कुंभ राशिफल : संतान पक्ष से मिलेगा शुभ समाचार

कुंभ राशिफल : संतान पक्ष से मिलेगा शुभ समाचार

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। उसकी किसी उपलब्धि से मन को राहत महसूस होगी। अपनी दिनचर्या को लेकर सोच साफ रहेगी और किन कामों को प्राथमिकता से करना है, यह तय कर सकेंगे। गैर-जरूरी कामों पर समय और ऊर्जा न बर्बाद करें। पुरानी आदतों में सुधार लाना फायदेमंद रहेगा। फिजूलखर्ची से बचिए। भाई-बहन से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, रिश्ता मजबूत होगा। करियर सामान्य तरीके से चलता रहेगा, कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है। सेहत को लेकर आज टालमटोल मत कीजिए, वक्त पर खाने-पीने का ध्यान रखिए।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4
उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।

मीन राशिफल : घर-परिवार में मिलेगी गहरी समझ

मीन राशिफल : घर-परिवार में मिलेगी गहरी समझ

घर या मां से जुड़े मामलों में आज आपके फोकस में रह सकते हैं। कोई पुरानी बात आज सुलझ सकती है, जिससे मन को राहत महसूस होगी। आपके लग्नेश गुरुदेव की कृपा से रचनात्मक कामों और संतान से जुड़े विषयों में सोच साफ रहेगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताइए और उसे समझने की कोशिश कीजिए। व्यक्तित्व में आज गंभीरता ज्यादा रहेगी, बड़े फैसले आराम से विचार करने के बाद कीजिए। करियर में रचनात्मकता का सहारा लीजिए, यही आपकी असली ताकत है। पैसों को खर्च करने के मामले में सावधानी बरतिए। भावनात्मक उथल-पुथल महसूस हो, तो घर में किसी परिजन के साथ शेयर करें या बातचीत करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7
उपाय: पक्षियों को चने की दाल या मक्का खाने के लिए दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *