Home » Uncategorized » प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित…

प्रथम अगस्त से 07 अगस्त तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ किया जाएगा आयोजित…

लाइव हिमाचल/सोलन: ज़िला सोलन में प्रथम अगस्त से 07 अगस्त, 2026 तक ‘विश्व स्तनपान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी ज़िला कार्यक्रम सोलन डॉ. पदम देव ने दी। डॉ. पदम देव ने कहा कि इस विशेष सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना और जन्म के शुरुआती 06 महीनों तक केवल स्तनपान को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का विषय ‘जीवन की स्थाई शुरुआत के लिए स्तनपान: कारगर व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना’ है। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान ज़िला के प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर विशेष सामुदायिक बैठकों का आयोजन कर गर्भवती एवं धातृ महिलाओं को सही स्तनपान की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण स्तर पर स्तनपान से जुड़े मिथकों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए विशेष चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। चर्चा सत्र में बच्चों के अन्य परिजनों को शामिल किया जाएगा ताकि माताओं को घर पर एक समारात्मक माहौल मिल सके। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान शिशु दुग्ध विकल्प अधिनियम, 1992 की अनुपालन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व साहिकाओं को जागरूक किया जाएगा। डॉ. पदम देव ने सभी नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया इस अभियान में भाग लें और समाज में स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अपना सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *