Home » Uncategorized » रेड अलर्ट के बीच तबाही: शाहपुर में बादल फटने से मची अफरा-तफरी, पहाड़ी पर धमाके के बाद मलबे ने ढहाए घर

रेड अलर्ट के बीच तबाही: शाहपुर में बादल फटने से मची अफरा-तफरी, पहाड़ी पर धमाके के बाद मलबे ने ढहाए घर

लाइव हिमाचल/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश और रेड अलर्ट के बीच आपदा का भयानक रूप देखने को मिला है, जहाँ कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में बादल फटने से स्पैडा और गढ़गूं गांवों में छह मकान बह गए। गनीमत यह रही कि पहाड़ी पर अचानक हुए जोरदार धमाके और फ्लैश फ्लड के बाद लोगों ने समय रहते भागकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम शाहपुर प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन डिब्बा और मानेड नाले के पास भारी लैंडस्लाइड के कारण रास्ते बंद होने से राहत कार्य में भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने कांगड़ा और चंबा में रेड अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश के 9 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है। जलग्रहण क्षेत्र पहले से ही लबालब भरे हैं, जिससे 130 मिलीमीटर तक संभावित अति-भारी बारिश और खतरनाक रूप ले सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 25 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा और रुक-रुक कर भारी बारिश, भूस्खलन व नदियों के उफान का दौर जारी रहेगा, ऐसे में प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से दूर रहने और सतर्क रहने की सख्त अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *