Home » Uncategorized » धर्मपुर मॉडल स्कूल में SMC चुनाव संपन्न: ललित कुमार बने प्रधान, संजीव बंसल उप-प्रधान चुने गए…

धर्मपुर मॉडल स्कूल में SMC चुनाव संपन्न: ललित कुमार बने प्रधान, संजीव बंसल उप-प्रधान चुने गए…

लाइव हिमाचल/धर्मपुर : राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के चुनावों का सफल और लोकतांत्रिक आयोजन किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया को लेकर स्कूली बच्चों के अभिभावकों में भारी उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने बड़ी संख्या में स्कूल पहुंचकर बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभिभावकों ने अपने मत और विचारों का लोकतांत्रिक प्रयोग करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया। इस गरिमामयी आयोजन में सर्वसम्मति से ललित कुमार को प्रधान और संजीव कुमार बंसल को उप-प्रधान चुना गया। वहीं उपस्थित सभी सदस्यों और स्कूल प्रशासन ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में स्कूल के विकास और बच्चों के सुनहरे भविष्य को और अधिक मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *