Home » Uncategorized » लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार, भाजपा नहीं होने देगी सफल : डॉ. राजीव बिंदल

लोकतंत्र की हत्या कर जनादेश हाईजैक करना चाहती है सुक्खू सरकार, भाजपा नहीं होने देगी सफल : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगठनात्मक जिला महासू के प्रशिक्षण महाअभियान के उद्घाटन सत्र में कांग्रेस सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत और नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बावजूद जिला परिषद, ब्लॉक समिति, नगर परिषद, नगर पंचायत और नगर निगमों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव लंबित रखे गए हैं। बिंदल का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग करते हुए नियमों में बदलाव कर भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में खराब सड़क व्यवस्था और किसान-बागवानों की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए दावा किया कि एचपीएमसी पर बागवानों का करीब 150 करोड़ रुपये बकाया है तथा एंटी हेल नेट समेत बागवानी क्षेत्र की कई सब्सिडी समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस सरकार पर युवाओं और महिलाओं से किए गए चुनावी वादे पूरे न करने का आरोप लगाया और कहा कि एक लाख सरकारी नौकरियां, पांच लाख रोजगार और महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह देने की गारंटी अब तक पूरी नहीं हुई। उन्होंने एचआरटीसी कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया। अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करती है और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि हिमाचल में फोरलेन, सुरंगों और आधारभूत ढांचे के विस्तार में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *