लाइव हिमाचल/सोलन: आज सोलन में सेवा भारती जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सेवा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधीर के प्रवास के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। जिसमें संगठन की भावी कार्य योजना और सेवा कार्यों के विस्तार पर गहन चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुधीर ने सेवा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे सेवा कार्यों का विवरण साझा किया। उन्होंने कहा की सेवा भारती समाज के वंचित, उपेक्षित, और शोषित लोगों के लिए कार्य करती है ताकि उनको समाज की मुख्य धारा में लाया जा सके। इसके लिए सेवा भारती चार आयाम पर काम करती है शिक्षा , स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक समरसता। इसके लिए उन्होंने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह सेवा भारती के इन आयामों पर अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री राकेश, राजकमल, प्रांत कार्यालय प्रमुख परमिंदर सिंह अध्यक्ष सेवा भारती जिला इकाई सोलन, केशव दत्त सचिव सेवा भारती सोलन, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष सेवा भारती सोलन, कपिल अध्यक्ष सेवा भारती छात्रावास डगशाई, अनिल ठाकुर विभाग सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख, सुश्री पूजा, स्नेह लता, विमला, कांता आदि उपस्थित रहे।





