Home » Uncategorized » हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता नहीं करेंगे हेलीकॉप्टर का उपयोग, अब काफिला होगा आधा…

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता नहीं करेंगे हेलीकॉप्टर का उपयोग, अब काफिला होगा आधा…

शिमला: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करने और अपना काफिला आधा करने की घोषणा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत की अपील पर यह कदम उठाया है। शिमला लोक भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में राज्यपाल ने कहा कि अब लोक भवन में हर रविवार “पेट्रोल-फ्री संडे” मनाया जाएगा. रविवार के दिन कोई भी सरकारी वाहन आयातित ईंधन का उपयोग नहीं करेगा. इस दिन सभी सरकारी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होंगी या फिर यात्राओं को समेकित किया जाएगा ताकि अनावश्यक वाहन उपयोग कम हो सके। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की है. पश्चिम एशिया संकट के बीच ईंधन संरक्षण और राष्ट्रीय आत्मनिर्भरता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के समर्थन में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लोक भवन में ईंधन खपत कम करने, सादगी को बढ़ावा देने और हिमाचल प्रदेश को वैश्विक ऊर्जा चुनौतियों के प्रति भारत की सामूहिक प्रतिक्रिया का आदर्श राज्य बनाने के लिए कई व्यापक उपायों की घोषणा की है. राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि लोक भवन में “पेट्रोल-फ्री संडे” मनाया जाएगा. रविवार को कोई भी आधिकारिक वाहन आयातित ईंधन की एक बूंद भी उपयोग नहीं करेगा. रविवार के सभी सरकारी कार्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या सामूहिक यात्रा व्यवस्था के माध्यम से किए जाएंगे. राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से अपने सभी आधिकारिक काफिलों का आकार आधा करने के निर्देश दिए है. वहीं सभी गैर-आवश्यक सरकारी बैठकों का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा. इससे अनावश्यक सड़क यात्रा समाप्त होगी. आधिकारिक कार्यक्रमों और आयोजनों को भी एकीकृत किया जाएगा ताकि वाहनों की आवाजाही कम हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *