Home » Uncategorized » Mother’s Day 2026: मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है? जाने कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

Mother’s Day 2026: मदर्स डे कब और क्यों मनाया जाता है? जाने कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत

भारत में मदर्स डे के एक हफ्ते पहले से ही काफी रौनक देखने को मिलती है। ऑनलाइन सामान बेचने वाले प्लेटफार्म से लेकर ऑफलाइन दुकानों तक को देखकर यह अंदाजा लग जाता है कि मदर्स डे आने वाला है। क्योंकि वे एक से बढ़कर एक ऑफर्स पेश करते हैं। इस बार 10 मई यानी आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। बाजार में फू, ग्रीटिंग कार्ड और तोहफे की भरमार लग जाती है। कई लोग इस मांओं के लिए गिफ्ट खरीदने पर डिस्काउंट भी देते हैं। आपने भी फोन पर सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मदर्स डे से संबंधित पोस्ट वीडियो, ऑफर्स और गिफ्ट सजेशन देखे होंगे। लेकिन क्या आपने सोचा कि मदर्स डे की शुरुआत कब और कैसे हुई?

मदर्स डे कब मनाया जाता है

भारत समेत कई देशों में मदर्स डे हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार यह 10 मई को पड़ रहा है। हालांकि अलग-अलग देशों में इसकी तारीख अलग हो सकती है, लेकिन भावना हर जगह एक ही रहती है – मां के योगदान को सम्मान देना। मदर्स डे सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि मां के निस्वार्थ प्रेम को धन्यवाद कहने का दिन है। मां अपने बच्चों के लिए जीवनभर बिना किसी अपेक्षा के समर्पित रहती है। बच्चे की पहली शिक्षक, पहली दोस्त और सबसे बड़ी ताकत मां ही होती है।

मदर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से मानी जाती है। कहा जाता है कि एना जार्विस नाम की महिला ने अपनी मां की याद में इस दिन को शुरू करवाने की पहल की थी। बाद में यह परंपरा पूरी दुनिया में फैल गई। आज यह दिन मांओं के प्रति सम्मान और भावनाओं को व्यक्त करने का प्रतीक बन चुका है।

मदर्स डे कैसे मनाया जाता है
हर परिवार का तरीका अलग हो सकता है, लेकिन इस दिन का उद्देश्य मां को खास महसूस कराना होता है। कई लोग मां को फूल, कार्ड या गिफ्ट देते हैं। कुछ लोग उनके लिए खाना बनाते हैं या उन्हें बाहर घुमाने ले जाते हैं। वहीं छोटे बच्चे स्कूलों में कविता, ड्रॉइंग और डांस के जरिए अपनी मां के लिए प्यार जताते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर भी लोग मां के साथ तस्वीरें साझा कर उन्हें धन्यवाद कहते हैं। लेकिन सच तो यह है कि मां के लिए सबसे बड़ा उपहार बच्चों का प्यार और समय होता है। हालांकि मदर्स डे साल में एक बार आता है, लेकिन मां की अहमियत हर दिन रहती है। वह परिवार की वो डोर होती है, जो हर रिश्ते को जोड़कर रखती है। चाहे घर की जिम्मेदारियां हों या बच्चों के सपनों को पूरा करने की बात, मां हर भूमिका को चुपचाप निभाती रहती है।
ऐसे में मदर्स डे हमें यह याद दिलाता है कि जिंदगी की भागदौड़ में मां को “धन्यवाद” कहना भी जरूरी है। कई बार मां को महंगे उपहार नहीं, बस थोड़ा समय और अपनापन चाहिए होता है।

मदर्स डे पर मां को क्या कहें

मदर्स डे पर मां को विश किया जाता है। कोई उनके लिए कार्ड लाता है तो कोई केक और फूल से उनको विश करता है। यहां पढ़ें मदर्स डे के लिए 10 प्यारी शुभकामनाएं –

  1. मां, आपका प्यार मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हैप्पी मदर्स डे।
  2. दुनिया में सबसे खूबसूरत रिश्ता मां और बच्चे का होता है।
  3. मेरी हर सफलता के पीछे आपकी दुआएं हैं मां।
  4. मां, आप मेरे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।
  5. आपके बिना घर सिर्फ एक मकान है मां।
  6. मां की ममता से बड़ा कोई आशीर्वाद नहीं होता।
  7. हर जन्म में आप ही मेरी मां बनें।
  8. मां, आपका साथ जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत है।
  9. आपकी मुस्कान ही मेरी खुशी है मां।
  10. हैप्पी मदर्स डे उस मां को, जिसने मुझे जीना सिखाया।

इस तरह आप आज का दिन हैपी बना सकते हैं और मां के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *