शिमला : पंचायत राज चुनाव का बिगुल बजने के बाद अब नामांकन का दौर चल रहा है. शिमला जिले के कोटखाई जुब्बल में जिला परिषद के लिए वार्ड-10 सरस्वती नगर से सूबे के चर्चित पहाड़ी लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी श्वेता चौहान चुनावी दंगल में उतरीं हैं। जानकारी के अनुसार, इस वार्ड से प्रत्याशी श्वेता चौहान शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने जा रही हैं और वह आज 12:30 बजे अपना पर्चा दाखिल करेंगी. गौर रहे कि श्वेता चौहान को भाजपा का समर्थन हासिल है. प्रचार के दौरान श्वेता ने कहा कि वह बेशक चर्चित गायक विक्की चौहान पत्नी हैं. लेकिन उनकी भी पहचान है. उन्होंने शिमला से संजौली कॉलेज से बीएसई की पढ़ाई की और फिर बाद में उन्होंने बीएड की पढ़ाई की औऱ टेट क्वालिफाई हैं. इसके अलावा, बीएसई माइक्रोबायलॉजी की भी पढ़ाई की है. वह कहती हैं कि वोटर्स को अपने कैंडिडेट की जानकारी होनी चाहिए. वह एचएसएस का एग्जाम भी दो बार पास किया था. इसके अलावा, यूपीएससी का भी एग्जाम पास किया था. वह कहती हैं कि उनका मकसद यही है कि वह समाज के लिए अब कुछ करना चाहती हैं। श्वेता ने कहा कि वार्ड के चहुंमुखी विकास का उन्होंने संकल्प लिया है. मुख्य मुद्दों में साफ-सुथरा, विकसित और सुंदर वार्ड बनाना, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को बेहतर करना शामिल है।





