लाइव हिमाचल/सोलन: आज जिला सोलन की बोहली पंचायत में महिलाओं के अधिकारों और उनके उत्थान को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। यहाँ ‘एकल नारी शक्ति संगठन’ की ब्लॉक स्तरीय त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें एकल महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष मंथन हुआ। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कार्यकर्ता स्नेहलता के सौजन्य से आयोजित की गई। जिसमें इस ब्लॉक स्तरीय त्रैमासिक बैठक में क्षेत्र की एकल महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता संगठन की एसोसिएट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रीमा द्वारा की गई। आपको बता दें कि ‘एकल नारी शक्ति संगठन’ उन महिलाओं का एक सशक्त मंच है जो विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्त या अविवाहित हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य इन महिलाओं को अकेलापन महसूस न होने देना और उन्हें हर संभव सरकारी सहायता व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।
एकल महिलाओं को संगठन की गतिविधियों एवं संगठन के ढांचे की जानकारी दी गई साथी ही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व चुनाव पर भी चर्चा की गई व और संगठन द्वारा किए गए कार्यो की जानकारी दी गई। इस बैठक के दौरान संगठन द्वारा पिछले समय में किए गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया गया और आगामी माह की कार्य योजना भी तैयार की गई। इस बैठक में कुल 20 महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यह संकल्प लिया कि वे समाज में अपने हक के लिए एकजुट रहेंगी।
निश्चित रूप से, इस तरह की बैठकें न केवल एकल महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं, बल्कि उन्हें समाज में एक सम्मानजनक स्थान दिलाने में भी मील का पत्थर साबित होती हैं। जब महिला जागरूक होती है, तो पूरा समाज सशक्त होता है।





