Home » Uncategorized » Himachal Weather: हिमाचल में लगातार पांच दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में लगातार पांच दिन बरसेंगे बादल, कई जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम अपना मिजाज बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक राज्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है, जिसका असर मैदानी इलाकों से लेकर ऊंचे पहाड़ों तक देखने को मिलेगा. वहीं, लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने के कारण लू और तेज गर्मी से लोगों को अभी तक राहत मिली हुई है. प्रदेश में गर्मी और ठंड का मिला-जुला असर देखने को मिला है. राज्य में सबसे अधिक तापमान ऊना में 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान ताबो में 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

चंबा, कांगड़ा और कुल्लू के कुछ ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे वहां तापमान में गिरावट आई है. हालांकि, कांगड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा, लेकिन नाहन में यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया है, जो काफी बड़ा अंतर है. अभी तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं है, लेकिन दोपहर के समय गर्मी का एहसास होगा. फिलहाल लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना नहीं करना होगा. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 3-4 मई को प्रदेशभर में बारिश की संभावना है. इस दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला, सोलन, सिरमौर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी मजबूत संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इससे बागवानों और किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है. 5 और 6 मई को बारिश से राहत से मिल सकती है, लेकिन कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रहेगी।

स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
शिमला 21.8 13.5
सुंदरनगर 31.9 16.3
भुंतर 29.7 13.2
कल्पा 19.7 6.2
धर्मशाला 30 NA
ऊना 35.2 18.8
नाहन 27.5 18.1
पालमपुर NA 16.5
सोलन NA 15.6
मनाली 22.8 9.5
कांगड़ा 32 18.3
मंडी 31.6 17.7
बिलासपुर NA 18.5
जुब्बड़हट्टी 27.6 16.4
कुकुमसेरी NA 5.4
सेओबाग 27.9 9
बर्थिन 31.5 15.6
पांवटा साहिब NA 21
ताबो 21 4.9
सराहन NA 10.1
देहरा गोपीपुर NA 21

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *