Mohini Ekadashi Ki Kahani: मोहिनी एकादशी व्रत को सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरूप की पूजा होती है। पुराणों में इस व्रत को अत्यंत पुण्यदायी और कल्याकारी बताया गया है। इस दिन पूरी श्रद्धा से व्रत रखने और कथा का पाठ करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं, पापों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानते हैं मोहिनी एकादशी की व्रत कथा।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत कलश को लेकर देवताओं और असुरों के बीच विवाद बढ़ा, तब भगवान विष्णु ने असुरों को भ्रमित करने के लिए अत्यंत सुंदर मोहिनी रूप धारण किया था. माना जाता है कि आज के दिन व्रत रखने और सच्चे मन से पूजा करने से व्यक्ति मोह-माया के बंधनों से मुक्त होकर मोक्ष की ओर ब़ता है.
तिथि और पूजा का शुभ समय
पंचांग गणना के अनुसार, एकादशी तिथि कल शाम 26 अप्रैल को 06:06 बजे शुरू हुई थी, इसका समापन आज 27 अप्रैल को शाम 06:15 बजे होगा. उदयातिथि की मान्यता के अनुसार, आज सोमवार को ही व्रत रखना शास्त्रसम्मत है. आज पूजा के लिए सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त सुबह 09:02 से 10:40 बजे तक रहेगा. जो श्रद्धालु आज उपवास रख रहे हैं, उनके लिए पारण (व्रत खोलने) का शुभ समय कल यानी 28 अप्रैल को सुबह 05:43 से 08:21 के बीच रहेगा. इस समय के भीतर पारण करना व्रत के पूर्ण फल की प्राप्ति के लिए आवश्यक है.
आर्थिक और मानसिक कष्ट दूर करने के अचूक उपाय
आज एकादशी पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो आज भगवान विष्णु को पीले रंग के फल और दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर अभिषेक करें. कर्ज से मुक्ति के लिए आज पीपल के पेड़ के पास घी का दीपक जलाना और परिक्रमा करना लाभकारी माना जाता है. साथ ही, आज के दिन तुलसी के पौधे के सामने 11 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करते हुए दीपदान करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है , वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है.
पूजा विधि और ध्यान रखने योग्य बातें
आज की पूजा में पीले रंग का विशेष महत्व है. सुबह जल्दी स्नान के बाद पीले वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की प्रतिमा को पंचामृत से स्नान कराना चाहिए. इसके बाद उन्हें पीले फूल, चंदन, अक्षत और धूप-दीप अर्पित करें. भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें, क्योंकि इसके बिना वे भोग स्वीकार नहीं करते. आज दिन भर भगवान के मंत्रों का जाप करना और मोहिनी एकादशी की व्रत कथा का श्रवण करना विशेष फलदायी माना गया है. शाम के समय दीपदान करना और जरूरतमंदों की सहायता करना भी पुण्यकारी होता है.
मोहिनी एकादशी व्रत का आध्यात्मिक महत्व
शास्त्रों में मोहिनी एकादशी के व्रत को सभी पापों का नाश करने वाला बताया गया है. मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से व्यक्ति के केवल वर्तमान ही नहीं, बल्कि पिछले जन्मों के पापों का भी शमन होता है. त्रेता युग में स्वयं भगवान श्री राम ने भी महर्षि वशिष्ठ से इस व्रत की महिमा सुनी थी. यह व्रत न केवल मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
युधिष्ठिरने पूछा- वैशाख मास के शुक्लपक्ष में किस नामकी एकादशी होती है ? उसका क्या फल होता है ? तथा उसके लिये कौन-सी विधि है ? भगवान् श्रीकृष्ण बोले—महाराज ! पूर्वकालमें परम बुद्धिमान् श्रीरामचन्द्रजीने महर्षि वशिष्ठ से यही बात पूछी थी।वशिष्ठ जी ने बताया था तुमने बहुत उत्तम बात पूछी है। मनुष्य तुम्हारा नाम लेनेसे ही सब पापोंसे शुद्ध हो जाता है। तथापि लोगोंके हितकी इच्छासे मैं पवित्रों में पवित्र उत्तम व्रत का वर्णन करूंगा। वैशाख मासके शुक्कपक्षमें जो एकादशी होती है, उसका नाम मोहिनी है। वह सब पापोंको हरनेवाली और उत्तम है। उसके ब्रतके प्रभावसे मनुष्य मोहजाल और सभी पाप मूहसे छुटकारा पा जाते हैं। सरस्वती नदीके रमणीय तटपर भद्रावती नामकी सुन्दर नगरी है। वहां ध्रुतिमान् नामक राजा, जो चन्द्रवंझ में उत्पन्न ओर सत्यप्रतिज्ञ थे, राज्य करते थे। उसी नगर में एक वैद्य रहता था, जो धन-धान्यसे परिपूर्ण और समृद्धिशाली था। उसका नाम था धनपाल। वह सदा पुण्यकर्म में ही लगा रहता था। दूसरों के लिए कुआं, मठ, बगीचा, पोखरा ओर घर बनवाया करता था। भगवान् श्रीविष्णुकी भक्तिमें उसका हार्दिक अनुराग था। वह सदा शान्त रहता था। उसके पांच पुत्र थे–सुमना, झुतिमान्, मेधावी, सुकृत तथा धृष्टबुद्धि। धृष्टबुद्धि पांचवां था। वह सदा बड़े-बड़े पापों में ही लगा रहता था। जुए आदि बुरे काम उसे अच्छे लगते । वह वेश्याओं से मिलने के लिए लालायित रहता था। उसकी बुद्धि न तो देवताओंके पूजन में लगती थी ओर न पितरों तथा ब्राह्मणों के सत्कार में। वह दुष्टात्मा अन्याय के मार्गपर चलकर पिताका धन बर्बाद किया करता था | एक दिन वह वेइ्याके गलेमें बांह डाले चौराहे पर घूमता देखा गया । तब पिताने उसे घरसे निकाल दिया तथा भाईयों ने भी उसका परित्याग कर दिया। अब वह दिन-रात दुःख और शोकमें डूबा तथा कष्ट-पर-कष्ट उठाता हुआ इधर-उधर भटकने लगा। एक दिन किसी पुण्यके उदय होनेसे वह महर्षि कौण्डिन्य के आश्रमपर जा पहुंचा। वैशाखका महीना था। तपोधन कौण्डिन्य गंगाजी में स्नान करके आये थे। धृष्टबुद्धि शोकके भार से पीड़ित हो मुनिवर के पास गया और हाथ जोड़ सामने खड़ा होकर बोला- मुझपर दया करके कोई ऐसा व्रत बताइये, जिसके पुण्यके प्रभाव से मेरी मुक्ति हो। कोण्डिन्य बोले–वैशाख के शुक्त पक्ष में मोहिनी नाम से प्रसिद्ध एकादशी का ब्रत करो। मोहिनी को उपवास करने पर प्राणियों के अनेक जन्मों के महापाप भी नष्ट हो जाते हैं। वसिष्ठजी कहते हैं-श्रीरामचन्द्र मुनि का यह वचन सुनकर धृष्टबुद्धि का चित्त प्रसन्न हो गया। उसने कोण्डिन्य के उपदेश से विधिपूर्वक मोहिनी एकादशी का व्रत किया। इस व्रत के करने से वह पाप से मुक्त हो गया और अंत में श्रीविष्णु धाम को चला गया। इस प्रकार यह मोहिनी एकादशी का व्रत बहुत उत्तम है। इसके पढ़ने ओर सुनने से सहस्त्न गोदान का फल मिलता है।
अन्न दान
अन्न दान को हिंदू परंपरा में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इस दिन गेहूं, चावल, जौ या सत्तू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। खासकर सत्तू का दान गर्मी के मौसम में उपयोगी होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी लाभकारी होता है। यदि आप इसे जरूरतमंद लोगों को गुप्त रूप से दान करते हैं, तो इसका पुण्य और बढ़ जाता है और घर में अन्न की कमी नहीं रहती।
फल दान
मोहिनी एकादशी पर फल दान का भी विशेष महत्व है। भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय माना गया है, इसलिए आम, केला, खरबूजा या तरबूज जैसे फल दान करना शुभ होता है। इससे बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है, जो धन और संतान का कारक माना जाता है। फल दान करने से व्यापार में लाभ और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र, छाता या जूते-चप्पल देना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। गर्मी से राहत देने वाली ये चीजें किसी के लिए बहुत बड़ी मदद साबित हो सकती हैं। मान्यता है कि इस तरह का दान जीवन की बाधाओं को कम करता है और व्यक्ति के रास्ते आसान बनाता है।

यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से कर्ज या बीमारी से परेशान है, तो तिल और गुड़ का दान करना शुभ माना गया है। वहीं, सामर्थ्य अनुसार सोने का छोटा टुकड़ा या सिक्का दान करना भी दरिद्रता दूर करने वाला बताया गया है। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और भविष्य के लिए भी पुण्य संचित होता है।
- दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है।
- दान हमेशा सूर्योदय के बाद और दोपहर से पहले करना उत्तम माना गया है।
- दान देने से पहले संकल्प लेना चाहिए और मन में अहंकार नहीं होना चाहिए।
- यह भाव रखना जरूरी है कि हम केवल माध्यम हैं और सब कुछ ईश्वर का है।
- शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।





