Home » Uncategorized » शिमला से लापता दो नाबालिग़ पंजाब से सुरक्षित बरामद…

शिमला से लापता दो नाबालिग़ पंजाब से सुरक्षित बरामद…

शिमला: शिमला से लापता दो नाबालिग़ बच्चों को शिमला पुलिस ने पंजाब से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस थाना न्यू शिमला में दो बच्चों, उम्र 12 और 17, के लापता होने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा लगातार, सुनियोजित एवं समन्वित प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया गया। वहीं जांच के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने पंजाब राज्य के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर क्षेत्र से दोनों नाबालिगों को सफलतापूर्वक खोज निकाला। पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि दोनों नाबालिग घर से घूमने के उद्देश्य से निकले थे।बरामद दोनों नाबालिगों को विधिवत औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]