Home » Uncategorized » हो जाओ खुश! गर्मी के बीच आ गया हिमाचल में बारिश का अलर्ट…

हो जाओ खुश! गर्मी के बीच आ गया हिमाचल में बारिश का अलर्ट…

शिमला: प्रदेश में बीते दिनों तेज धूप खिल रही है। इससे मैदानों के साथ पहाड़ भी तपने लगी है। वीरवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया। ऊना में दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ अप्रैल में इस बार सीजन में पहली बार 40 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, बीते वर्ष 42 डिग्री को पार कर गया था। प्रदेश में चार प्रमुख स्थानों पर तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। इसमें ऊना के अलावा मंडी, कांगड़ा, बिलासपुर का बरठीं शामिल है। वहीं, मैदानों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित अन्य पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। इन दिनों मैदानी क्षेत्रों में गेहूं कटाई का काम चला रहा है। मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान लगाया है जिसका असर 25, 28 व 29 को अधिक रहने का अनुमान है। इसके कारण ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हिमपात व वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *