Home » Uncategorized » नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 04 के मतदाताओं के विषय में समिति गठित…

नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 04 के मतदाताओं के विषय में समिति गठित…

सोलन: राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं प्राप्त स्पष्टीकरण के अनुरूप निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा उपमण्डलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने नायब तहसीलदार, उप तहसील परवाणू की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति नगर परिषद परवाणू के वार्ड नम्बर 04 से जा चुके मतदाताओं की जांच पड़ताल कर रिपोर्ट प्रेषित करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी तथा उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की 18 मार्च, 2026 को जारी अधिसूचना के निर्देशानुसार नगर परिषद परवाणू की मतदाता सूची के पुनरीक्षण में छूट गए मतदाताओं को अतिरिक्त, अनुपूरक अथवा पूरक मतदाता सूची में सम्मिलित करने के लिए विशेष कार्यक्रम में सम्बन्धित पुनरीक्षण अधिकारी के माध्यम से निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ। इस शिकायत पत्र में वार्ड नम्बर 04 से चले गए मतदाताओं को वार्ड नम्बर 04 की मतदाता सूची में सम्मिलित करने पर आपत्ति जताई गई।
उन्होंने कहा कि इस शिकायत पत्र पर कार्यवाही करते हुए उक्त विषय के सम्बन्ध में नायब तहसीलदार परवाणू के माध्यम से जांच करवाई गई। इस जांच रिपोर्ट को राज्य निर्वाचन आयोग को प्रेषित कर उचित निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया गया था। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी ने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग से इस विषय में प्राप्त स्पष्टीकरण के अनुरूप हिमाचल प्रदेश नगर पालिका एवं परिषद निर्वाचन अधिनियम, 2015 के नियम 27 के अनुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन एवं उपमण्डल प्रशासन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के पूर्ण अनुपालन के लिए तत्पर है और यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि निर्वाचन तथा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य हो। उन्होंने नगर परिषद परवाणू के लोगों को आश्वस्त किया है कि विधि द्वारा स्थापित नियमों के अनुसार ही सभी कार्य सम्पन्न किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]