शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शनिवार को दिल्ली से सीधे ऊना के हरौली जाएंगे। यहां पर करोड़ों रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान शनिवार से शुरू हो रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय ‘हरौली उत्सव’ का शुभारंभ भी करेंगे। हरौली पहुंचने पर सुक्खू पहले ‘बल्क ड्रग पार्क’ के भवन का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पंजुआना में वर्किंग-वूमेन के लिए हॉस्टल का शिलान्यास, इंदिरा स्टेडियम ऊना में समर्थ्य जिम, बैडमिंटन हॉल और लॉन टेनिस कोर्ट का उद्घाटन करेंगे।गिप्पी ग्रेवाल 12 अप्रैल को, जी खान और प्रभ गिल 13 अप्रैल को कुलदीप शर्मा व अनुज शर्मा, 14 अप्रैल को गुलरेज अख्तर व एमी विर्क प्रस्तुतियां देंगे। स्टार नाइट्स में स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा, जिनके ऑडिशन पहले ही हो चुके हैं। बता दें कि 14 अप्रैल तक चलने वाला हरौली उत्सव शनिवार से शुरू हो रहा है। इस अवसर पर हरौली बस स्टैंड से आयोजन स्थल तक एक शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। सीएम सुक्खू इसमें भाग लेंगे। उत्सव समिति के संयोजक और एसडीएम हरौली विशाल शर्मा ने बताया कि चार स्टार नाइट्स उत्सव का मुख्य आकर्षण होंगी। इनमें हिमाचल और पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। बैसाखी पर्व से जुड़े इस उत्सव में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल और एमी विर्क सहित कई अन्य कलाकार शामिल होंगे।





