Home » Uncategorized » शिमला में 9.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार…

शिमला में 9.32 ग्राम हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार…

शिमला: शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और सफलता प्राप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। सात अप्रैल को स्पेशल सेल शिमला की टीम गश्त एवं खुफिया सूचना के दौरान कृष्णानगर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि सौरभ घारु एवं लव घारु अपने रिहायशी मकान लाइन, कृष्णानगर, शिमला) में अवैध रूप से हेरोइन/चिट्टा बेचने का कार्य कर रहे हैं। वहीं सूचना के आधार पर पुलिस टीम स्वतंत्र गवाह को साथ लेकर उक्त स्थान पर पहुँची, जहाँ दो व्यक्ति मौजूद पाए गए, जिनकी पहचान (1) सौरभ घारु (उम्र 36 वर्ष), निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला तथा (2) लव घारु (उम्र 32 वर्ष), निवासी सिख लाइन, कृष्णानगर, शिमला के रूप में हुई।वहीं गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों के कमरे की तलाशी ली गई, जिसके दौरान 9.32 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ।इस संबंध में पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 33/26 धारा 21 एवं 29 NDPS अधिनियम 8 अप्रैल के अंतर्गत थाना सदर शिमला में मामला दर्ज किया गया है तथा उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण प्रचलित है तथा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *