Home » Uncategorized » भक्तिमय होगा सोलन: कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा, सात दिनों तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा…

भक्तिमय होगा सोलन: कल निकलेगी भव्य कलश यात्रा, सात दिनों तक बहेगी श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा…

लाइव हिमाचल/सोलन: सोलन के मुरारी मार्किट स्थित नव दुर्गा भवन में हिमाचल नर-हरि सेवा संस्थान सोलन की ओर 10 अप्रैल से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय भव्य आयोजन में आचार्य कमलकांत व्यास अपने श्रीमुख से भागवत कथा का रसास्वादन करवाएंगे। कथा के प्रथम दिन कल 10 अप्रैल को 11 बजे पुराण स्वागत होगा और उसके बाद सवा 11 बजे से कलश यात्रा शुरू होगी। जिसमें सैकड़ों महिलाएं व अन्य लोग भाग लेंगे। वहीं एक बजे से पुराण स्थापन होगा और दो बजे से महात्मय कथा पर आचार्य कमलकांत चर्चा करेंगे। 10 अप्रैल से 17 अप्रैल तक प्रतिदिन मूलपाठ प्रतिदिन सुबह छह से 11 बजे तक, भजन कीर्तन 12:30 से 1 बजे तक और फिर एक बजे से चार बजे तक कथा प्रवचन होंगे इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण होगा। भागवत कथा के समापन अवसर पर 11 बजे से दो बजे तक प्रवचन होंगे और यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। वहीं कथा के बाद यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। हिमाचल नर-हरि सेवा संस्थान सभी भक्तों से अनुरोध करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आचार्य कमलकांत व्यास जी के श्रीमुख से भागवत कथा का रसास्वादन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *