Home » Uncategorized » महाकुंभ वाले IITian बाबा ने रचाई शादी : इंजीनियर पत्नी कर्नाटक की, दोनों हिमाचल में रह रहे हैं…

महाकुंभ वाले IITian बाबा ने रचाई शादी : इंजीनियर पत्नी कर्नाटक की, दोनों हिमाचल में रह रहे हैं…

हमीरपुर: महाकुंभ प्रयागराज मेले में फेमस हुए IITian बाबा अभय सिंह अब।एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लंबे समय बाद सोमवार को वह झज्जर में स्पॉट हुए। वो भी अकेले नहीं पत्नी के साथ। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों ने 15 फरवरी को शिवरात्रि के मौके पर हिमाचल के अघंजर मंदिर में शादी कर ली। उसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी की। भगवा कपड़े पहने अभय सिंह एडवोकेट पिता के चैंबर में आए। उन्होंने कहा “हम दोनों अपनी जिंदगी से खुश हैं। फिलहाल सादगी से रह रहे हैं। अध्यात्म की तरफ रुझान होने से पहले कभी मैं भी इस चैंबर में बैठकर पिता की एप्लीकेशन चेक कर लेता था। पत्नी मूलरूप से कर्नाटक की हैं। वह भी इंजीनियर हैं। हम हिमाचल के धर्मशाला में रह रहे हैं। अभय सिंह मूलरूप से झज्जर के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता कर्ण सिंह वकील हैं और झज्जर बार एसोसिएशन के प्रधान भी रह चुके हैं। बॉम्बे IIT से एयरो स्पेस इंजीनियरिंग करने वाले अभय सिंह प्रयागराज महाकुंभ में संन्यासी वेश में नजर आने के बाद देश-विदेश में चर्चा में आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *