Home » Uncategorized » सुक्खू सरकार ने आम जनता को दिया तगड़ा झटका, 126 यूनिट से अधिक पर सब्सिडी बंद

सुक्खू सरकार ने आम जनता को दिया तगड़ा झटका, 126 यूनिट से अधिक पर सब्सिडी बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बिजली एक पैसे सस्ती की गई, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को सुक्खू सरकार ने तगड़ा झटका दिया. प्रदेश में बिजली यूनिट्स पर दी जा रही सब्सिडी को सुक्खू सरकार ने अब बंद कर दिया है. 126 यूनिट से ऊपर खपत पर अब सरकार की तरफ से कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी. उधर, पिछले साल ही 300 यूनिट से अधिक खपत पर सब्सिडी खत्म कर दी गई थी. दरअसल, ऊर्जा विभाग ने बुधवार को राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष को पत्र जारी किया और कहा कि प्रति राशनकार्ड दो बिजली मीटर पर ही 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली अब दी जाएगी. ऐसे में अब लोगों को भारी भरकम बिजली बिल आना तय है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026-27 के लिए जारी की गई नई दरों में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक 5.44 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब देना होगा. अहम बात है कि दो से अधिक मीटर पर 125 यूनिट मुफ्त बिजली नहीं मिलेगा. 126 से 300 यूनिट की खपत पर 5.89 रुपये प्रति यूनिट की दर आएगा. इस पर पहले प्रति यूनिट सरकार 1.73 रुपये सब्सिडी देती है. यानी अब आपके बिल में भारी इजाफा होगा. वहीं, 300 यूनिट से अधिक खपत पर पहले ही सुक्खू सरकार ने बिजली सब्सिडी खत्म कर दी थी. अगर आपकी खपत 150 यूनिट है तो फिल आप लगा सकते हैं कि आपको 1.73 पैसे सब्सिडी नहीं मिलेगी और इस हिसाब से बिल आएगा. जो कि पहले के मुकाबला दोगुना हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *