हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना हमीरपुर के अंतर्गत कर्ज वसूली के लिए गए बैंक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि वह अपने सहकर्मी राजेंद्र पाल के साथ राहुल शर्मा पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव डवरेहडा, डाकघर डुगली के घर बकाया कर्ज की उगाही के लिए पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, घर पहुंचने पर राहुल शर्मा की माता ने दोनों को अंदर बैठने के लिए कहा। पीडि़तों में बैंक मैनेजर और दो कर्मचारी शामिल हैं। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी किया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद कुंडी खोली और कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी।





