शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का गुरुवार को जन्मदिन है. ऐसे में शिमला में उनके सरकारी आवास में बड़ी संख्या में समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे. ओक ओवर में सीएम सुक्खू ने अपने 62वें जन्मदिन पर 62 किलो का केक काटा. इस बीच समर्थकों ने हेलीकॉप्टर ड्रॉपिंग ड्रोन से पुष्प की बारिश सीएम पर की. सीएम ने कहा कि वह प्रदेश हित में फैसले लेते रहेंगे. वही, कुल्लू से विधायक सुंदर सिंह ने जमकर नाटी डाली. उन्हें मंत्री बनाने का ऐलान सीएम ने विधानसभा में किया था. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर की मौजूदगी में केक काटा. इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू और उनके समर्थकों ने ओक ओवर में नाटी भी डाली. इससे पहले सचिवालय कर्मियों द्वारा आयोजित मैराथन में भी मुख्यमंत्री ने भाग लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान सीएम के विधायक पत्नी कमलेश ठाकुर और उनकी बेटी साथ रही. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक समृद्धि हो चुकी है और चार माह में हिमाचल प्रदेश की स्थिति में सुधार होगा. सरकार ने जो बजट पेश किया है, वह हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहतर साबित होगा. बजट में सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा है, संघर्षों से लड़ना अच्छा लगता है।





