Home » Uncategorized » Durga Ashtami 2026 LIVE: रवि योग में दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती सहित सबकुछ

Durga Ashtami 2026 LIVE: रवि योग में दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा और आरती सहित सबकुछ

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 LIVE: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि आरंभ हो गई है, जो नवमी तिथि को राम नवमी के साथ समाप्त होगी। चैत्र मास की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा करने का विधान है। इस साल नवमी तिथि दो दिन होने के कारण अष्टमी तिथि को लेकर भी काफी कंफ्यूजन बना हुआ है। बता दें कि आज दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा है। आइए जानते हैं दुर्गा अष्टमी की सही तिथि, शुभ महूर्त, पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती सहित अन्य जानकारी…

कब है दुर्गा अष्टमी 2026? (Durga Ashtami 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 25 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर आरंभ हो रही हैं, जो अगले दिन 26 मार्च को सुबह में 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में आज दुर्गा अष्टमी का व्रत रखा जा रहा है।

कब है रामनवमी? (Ram Navami 2026 Date)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। श्री राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। इसी के कारण श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व 26 मार्च 2026 को मनाया जाएगा। वैष्णन संप्रदाय के जातक 27 मार्च को रामनवमी का पर्व मनाएंगे।

दुर्गा जी की आरती: ॐ जय अम्बे गौरी…(Maa Durga Aarti)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी ।

तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै ।

रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी ।

सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती ।

धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे ।

मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी ।

आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों ।

बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता,भक्तन की दुख हरता ।

सुख संपति करता ॥ॐ जय अम्बे गौरी..॥

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती ।

श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे ॥

ॐ जय अम्बे गौरी..॥

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी।

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को किस देवी की होती है पूजा (Chaitra Navratri Durga Ashtami 2026 Live)

देवी भगवती पुराण के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा होती है। ‘महागौरी’ का अर्थ है ‘अत्यंत गोरे वर्ण वाली’। मां बहुत ही शांत, सौम्य और श्वेत वस्त्र व आभूषण धारण करने वाली देवी कही जाती हैं। मां पार्वती के इस रूप को सौंदर्य, पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।

अम्बे तू है जगदम्बे काली: मां दुर्गा, मां काली आरती (Ambe Tu Gagdambe Kali Lyrics)

अम्बे तू है जगदम्बे काली,जय दुर्गे खप्पर वाली।तेरे ही गुण गाएँ भारती,ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

तेरे भक्त जनो पर माता, भीर पडी है भारी।दानव दल पर टूट पड़ो माँ, करके सिंह सवारी॥

सौ-सौ सिहों से बलशाली, है अष्ट भुजाओं वाली,दुष्टों को पल में संहारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

माँ-बेटे का है इस जग में, बड़ा ही निर्मल नाता।पूत-कपूत सुने है पर ना, माता सुनी कुमाता॥

सब पे करूणा दर्शाने वाली, अमृत बरसाने वाली।दुखियों के दुखड़े निवारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

नहीं मांगते धन और दौलत, न चांदी न सोना।हम तो मांगें तेरे चरणों में, इक छोटा सा कोना॥

सबकी बिगड़ी बनाने वाली, लाज बचाने वाली,सतियों के सत को संवारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चरण शरण में खड़े तुम्हारी, ले पूजा की थाली।वरद हस्त सर पर रख दो माँ, संकट हरने वाली॥

मां भर दो भक्ति रस प्याली, अष्ट भुजाओं वाली।भक्तों के कारज तू ही सारती, ओ मैया हम सब उतारे तेरी आरती॥

चैत्र नवरात्रि अष्टमी पर महागौरी की पूजा का मुहूर्त (Maha Astami 2026 Muhurat Live)

अभिजीत मुहूर्त – 12:08 पी एम– 12:56 पी एम

अमृत काल – 06:49 ए एम– 08:20 ए एम

ब्रह्म मुहूर्त – 04:52 ए एम– 05:39 ए एम

महा अष्टमी पर किस समय करें कन्या पूजन (Durga Ashtami 2026 Live)

दुर्गा अष्टमी के दिन कन्या पूजन करना काफी लाभकारी माना जाता है। अगर आप महाष्टमी के दिन कन्या पूजन कर रहे हैं, तो दो सबसे शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। पहला सुबह 6:17 बजे से 7:51 बजे तक है और दूसरा सुबह 10:56 बजे से दोपहर 3:32 बजे तक है। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें- Durga Ashtami 2026 Date: आज या कल, किस दिन है दुर्गा अष्टमी, जानें सही डेट, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि।

महाष्टमी 2026 कब से आरंभ? (Chaitra Navratri 2026 Live)

द्रिक पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज यानी 25 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 51 मिनट पर आरंभ हो रही हैं, जो अगले दिन 26 मार्च को सुबह में 11 बजकर 49 मिनट पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, दुर्गा अष्टमी 26 मार्च 2026, गुरुवार को है।

कन्या पूजन में कन्याओं को दें ये गिफ्ट्स (Chaitra Navratri Kanya Puja 2026 Live)

कन्या पूजन के दौरान कन्याओं की पूजा करने के साथ में भोजन कराने के बाद अंत में अपनी योग्यता अनुसार कुछ ना कुछ भेंट दें। आप चाहे तो मां दुर्गा से संबंधित इन चीजों को गिफ्ट में दे सकते हैं।

बिंदी, लाल रंग की चुनरी,पेंसिल, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, चूड़ी,पायल, धार्मिक पुस्तकें, अपनी योग्यता के अनुसार धन आदि दे सकते हैं। इसके अलावा बाजार में विभिन्न प्रकार के गिफ्ट्स मिल जाते हैं, जो कन्याओं के लिए खास हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *