Home » Uncategorized » पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई, सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना : सीएम सुक्खू

पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई, सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना : सीएम सुक्खू

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका भारी विरोध हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सेस से जुड़ा बिल अभी तक कानून नहीं बना है, फिर भी जनता को गुमराह करने की कोशिशें की जा रही हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से लोकसभा सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 5 रुपये की भारी बढ़ोतरी पर निशाना साधा। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भाजपा और सांसद अनुराग ठाकुर पर पलटवार किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ और विधवा सेस’ लगाने का फैसला किया है। विधानसभा में भारी विरोध और विपक्ष के वॉकआउट के बीच यह संशोधन विधेयक पास हो गया है। जिसका काफी विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *