Himachal News: हिमाचल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. राज्य विधानसभा ने एक अहम बिल पास किया है, जिसके तहत ईंधन पर ‘विधवा और अनाथ सेस’ लगाया जा सकेगा।
5 रुपये प्रति लीटर तक लग सकता है सेस
सरकार ने Himachal Pradesh Value Added Tax (Amendment) Bill, 2026 को मंजूरी दे दी है. इस बिल के तहत पेट्रोल और डीजल पर अधिकतम 5 रुपये प्रति लीटर तक अतिरिक्त सेस लगाया जा सकता है। इससे राज्य में ईंधन की कीमतें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। सेस का उद्देश्य क्या है?
सरकार का कहना है कि इस सेस से मिलने वाली राशि का उपयोग अनाथ बच्चों और विधवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं में किया जाएगा. यह एक स्थायी फंड बनाने की दिशा में कदम माना जा रहा है, जिससे कमजोर वर्गों को आर्थिक सहायता दी जा सके। विपक्षी दलों ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया है. उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से आम लोगों पर बोझ बढ़ेगा और परिवहन से लेकर रोजमर्रा की चीजों तक महंगाई बढ़ सकती है. विपक्ष ने यह भी आशंका जताई है कि पेट्रोल-डीजल के दाम पड़ोसी राज्यों से ज्यादा हो सकते हैं, जिससे आर्थिक असर पड़ सकता है. मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि यह कदम समाज के कमजोर वर्गों को सहारा देने के लिए उठाया गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि कीमतों को संतुलित रखने की कोशिश की जाएगी.





