Colombia Airforce palne Crash: कोलंबियन एयरफोर्स के इतिहास के सबसे बड़े प्लेन क्रैश में 66 सैनिकों के शहीद होने की खबर आ रही है. इससे पहले की रिपोर्ट में 33 लोगों की मौत की खबर आई थी. अब मृतकों की संख्या जस्ट डबल हो गई है. अभी बड़ी संख्या में सैनिक जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में जूझ रहे हैं. घटना सोमवार की है. जब C-130 हरक्यूलिस मिलिट्री एयरक्राफ्ट 125 सैनिकों और क्रू मेंबर को लेकर उड़ान भर रहा था. यह मिलिट्री प्लेन इक्वाडोर और पेरू के साथ दक्षिणी बॉर्डर के पास प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद क्रैश हो गया. यह प्लेन एयरबेस से कुछ किलोमीटर की दूरी पर जंगल में गिरा था. जिससे जंगल में आग लग गई. मिलिट्री प्लेन किसी आग के गोले की तरह जल रहा था. चारों तरफ पूरी तरह जल चुके और अधजले सैनिक पड़े थे. राहत और बचाव टीमें अभी जुटी हुई हैं. रॉयटर्स के मुताबिक अभी लाशों को निकालने का काम जारी है. हादसे को लेकर डिफेंस मिनिस्टर पेड्रो सांचेज़ ने X पर कहा कि क्रैश तब हुआ जब लॉकहीड मार्टिन का बनाया हरक्यूलिस C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट कोलंबिया के पेरू बॉर्डर के पास प्यूर्टो लेगुइज़ामो से उड़ान भर रहा था. फायरफाइटर एडुआर्डो सैन जुआन कैलेजास ने काराकोल को बताया कि माना जा रहा है कि टेक-ऑफ के दौरान रनवे के आखिर में एयरक्राफ्ट को टक्कर लगी थी. इसी वजह से प्लेन का संतुलन बिगड़ गया, जो फिर नहीं संभला।





