सोलन: राजकीय उच्च विद्यालय कनाह में विश्व जल दिवस व अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष पर विद्यार्थियों ने भाषण,नुक्कड़ नाटक, कविता,गीत और नृत्य कर जल और वनों को बचाने का संदेश दिया। अशोका इको क्लब द्वारा स्कूल के आसपास के क्षेत्र के पीने वाले जल स्रोतों के पानी का परीक्षण भी किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती ममता गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि इन दिवसों को मनाने का उद्देश्य यह है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए संदेशों को हम अपने व्यवहार में भी लेकर आए। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक वर्ग में श्रीमान केशव दत्त शर्मा, भूदेव वर्मा, योगेश शर्मा, रेणु कुमारी, प्रभा शर्मा रेणु कुमारी, श्वेता चौहान और इको क्लब इंचार्ज पवन कुमार उपस्थित रहे।





