Home » Uncategorized » घर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची BA की छात्रा, फिर उठा लिया खौफनाक कदम…

घर से दुपट्टा लेकर कॉलेज पहुंची BA की छात्रा, फिर उठा लिया खौफनाक कदम…

पालमपुर: जिला कांगड़ा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पालमपुर स्थित केएलबी कॉलेज में एक छात्रा ने क्लास रूम में फंदा लगा लिया। छात्रा का नाम तमन्ना उर्फ तनु बताया जा रहा है और तिनबड़ के निकटवर्ती ढंडेरा गांव की निवासी थी। छात्रा बीए सेकेंड सेमेस्टर में अध्ययनरत थी। छात्रा सुबह पहली बस में घर से कॉलेज आई थी। क्लास रूम में आते ही छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है छात्रा ने पंखे से फंदा लगा लिया। कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा घर से दुपट्टा लेकर आई थी, यानी वह पहले से तैयारी में थी। कॉलेज में पेंट शर्ट यूनीफार्म है, ऐसे में वह बैग में अलग से दुपट्टा लाई थी। तमन्ना तिनबड़ से आज पहली बस में ही कॉलेज आ गई थी, वैसे वह दूसरी बस में आती थी।कॉलेज सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला है कि छात्रा कॉलेज क्लासरूम में आने के बाद बाथरूम गई, इसके बाद वापस आई और दरवाजा बंद कर सुसाइड कर लिया। युवती ने ऐसा खतरनाक कदम क्यों उठाया, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच के बाद ही तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। छात्रा के परिवार के सदस्यों को भी कॉलेज प्रशासन ने सूचित कर दिया वे विलाप करते हुए पहुंचे। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के मोबाइल फोन और पिछले कुछ दिनों के व्यवहार की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *