Home » हिमाचल प्रदेश » LPG Cylinder Crisis: इन लोगों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर! जानिए सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

LPG Cylinder Crisis: इन लोगों को नहीं मिलेंगे गैस सिलेंडर! जानिए सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

LPG Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और संभावित आपूर्ति बाधाओं के बीच केंद्र सरकार ने कुकिंग गैस को लेकर एक अहम फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध है, उन्हें अब एलपीजी (LPG) सिलेंडर की नई सप्लाई नहीं दी जाएगी। यह कदम देश में बढ़ती गैस की मांग और ‘पैनिक बुकिंग’ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखने वालों को करना होगा सिलेंडर सरेंडर

पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देश के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के पास PNG कनेक्शन के साथ-साथ LPG सिलेंडर भी है, उन्हें अपना सिलेंडर वापस करना होगा। गैस एजेंसियों और डीलरों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे उपभोक्ताओं को आगे से सिलेंडर की आपूर्ति न की जाए। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से उन लोगों के लिए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी, जिनके पास अभी तक पाइप्ड गैस की सुविधा नहीं है। मिडिल ईस्ट के तनाव की वजह से देशभर में एलपीजी को लेकर चल रहे बढ़ते दबाव के बीच अब सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) को लेकर एक बड़ा और अहम फैसला किया है। इस फैसले के तहत कुछ खास लोगों को अब एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। सरकार का उद्देश्य है कि सीमित गैस संसाधनों का इस्तेमाल उन लोगों तक पहुंचे जो केवल सिलेंडर पर निर्भर हैं और जिनके पास अन्य विकल्प मौजूद नहीं हैं।नए नियमों के अनुसार, अगर किसी घर में पहले से पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन है, तो उन्हें घरेलू एलपीजी कनेक्शन की सुविधा नहीं दी जाएगी। इस कदम से घरेलू गैस वितरण प्रणाली को और अधिक व्यवस्थित बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन-कौन से लोग अब नए एलपीजी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे और किसे सिलेंडर की रिफिलिंग नहीं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *