Home » Uncategorized » आज तपेगा मंडी-सोलन, मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट, 15 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान…

आज तपेगा मंडी-सोलन, मौसम विभाग का हीट वेव अलर्ट, 15 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश का अनुमान…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ इलाकों में आज और कल लू चलने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी मंडी और सोलन जिला को जारी की गई है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले भागों (लाहौल स्पीति और चंबा) में अगले 48 घंटे के दौरान हल्के हिमपात के आसार है। परसों यानी 15 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होकर बरसेगा। इससे पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार- 13, 14 और 17 मार्च को राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 16 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बीते 24 घंटे के दौरान भी लाहौल स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गया। इससे कई शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। राज्य के कई शहरों का तापमान 24 घंटे में 8 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। मनाली का अधिकतम तापमान 24 घंटे में 7.6 डिग्री कम होने के बाद 12.6 डिग्री, भुंतर का पारा 7.3 डिग्री कम होने के बाद 19.2 डिग्री, कल्पा का अधिकतम पारा 7.1 डिग्री गिरने के बाद 13.4 डिग्री सेल्सियस रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार- अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में कमी आएगी। इससे प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत की सांस मिलेगी, क्योंकि दो दिन पहले तक प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 12 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा हो गया था। हालांकि, मैदानी इलाकों में आज और कल तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *