Home » Uncategorized » रसोई से रेस्टोरेंट तक गैस का संकट! बंद होने की कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, दिल्ली से मुंबई तक ऐसे हैं हालात

रसोई से रेस्टोरेंट तक गैस का संकट! बंद होने की कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, दिल्ली से मुंबई तक ऐसे हैं हालात

नेशनल डेस्क: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति  बुरी तरह ठप हो गई है, जिसकी आंच अब भारत तक पहुंच गई है और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है. हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा की प्रमुख पर्यटन शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी कमी हो गई है. होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग व्यवसाय ठप होने की कगार पर पहुंच गए हैं. दरअसल, पश्चिम एशिया युद्ध के कारण समुद्री यातायात बाधित होने से भारत की गैस आयात प्रणाली चरमरा गई है, जिसके चलते सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के आवंटन में घरेलू रसोई गैस (एलपीजी), सीएनजी और पाइप से आने वाली खाना पकाने वाली गैस को प्राथमिकता दी है. इस फैसले से होटलों, रेस्टोरेंट और ढाबों के लिए आपूर्ति की कमी हो गई है जो बाजार मूल्य वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों का इस्तेमाल करते है. सबसे पहले बात करते हैं देश की राजधानी दिल्ली की. यहां एलपीजी सप्लाई खत्म होने के डर से लोग सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी के बाहर लाइन में लगे देखे जा रहे हैं. ऐसी तस्वीरें दिल्ली में कई जगह देखने को मिल रही है. वहीं,पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से सप्लाई में रुकावट की खबरों के बीच चंडीगढ़ में लोगों ने एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग कालाबाजारी में लग गए हैं. गैस आपूर्ति को लेकर बढ़ती चिंता के बीच गुजरात सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति ना रुके इसके लिए उद्योगों को होने वाली गैस आपूर्ति में 50 फीसदी तक कटौती कर दी है. राज्य सरकार में ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी घर में रसोई गैस सिलेंडर की कमी न हो. गैस की घरेलू खपत को प्राथमिकता देने के लिए कुछ औद्योगिक उपयोगों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं. इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर राजस्थान में भी दिखने लगा है. तेल कंपनियों ने रसोई गैस के घटते स्टॉक को देखते हुए कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर अघोषित रोक लगाई है. गैस एजेंसियों को केवल घरेलू उपयोग के सिलेंडर की डिलीवरी पर ही फोकस करने के लिए कहा गया है. कंपनियों के इस फैसले का असर औद्योगि​क इकाइयों, रेस्टोरेंट्स और होटलों पर दिखने लगा है. जयपुर में 8500 मिठाई की दुकानों समेत 50 हजार होटल-रेस्टोरेंट हैं, जिनमे 3 लाख लोग जुड़े हैं.

10 से 20 फीसदी घट गई सप्लाई

मुंबई के होटल एसोसिएशनों के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई 10 से 20 फीसदी घट गई है. रेस्टोरेंट मालिक गैस सिलेंडर ऑर्डर कर रहे हैं लेकिन समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही. गैस की कमी लगातार बढ़ रही है. स्थिति नहीं सुधरी तो मुंबई के कई रेस्टोरेंट अगले दो दिनों में बंद हो सकते हैं. बेंगलुरु में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की चेतावनी दी गई है. बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन ने कहा है, कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई अचानक रुकने के कारण 10 मार्च से होटल का काम प्रभावित हो सकता है. अगर यह समस्या जारी रहती है तो इसका असर आम लोगों, छात्रों और IT प्रोफेशनल्स पर पड़ेगा. कुछ ऐसे ही हालात कोलकाता में भी देखने को मिल रहे हैं. रेस्टोरेंट में कमर्शियल एलपीजी की कमी होने लगी है. इंडस्ट्री एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर फ्यूल सप्लाई जल्द ही नॉर्मल नहीं हुई तो कामकाज में रुकावट आएगी।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]