Home » Uncategorized » प्रवक्ताओं पर छोटी कक्षाएं पढ़ाने का दबाव बनाने वाले प्रिंसिपलों को संघ की चेतावनी…

प्रवक्ताओं पर छोटी कक्षाएं पढ़ाने का दबाव बनाने वाले प्रिंसिपलों को संघ की चेतावनी…

Oplus_131072

सोलन : हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता सघं जिला सोलन की बैठक प्रधान जयलाल जलपाईक की अध्यक्षता में हुई। सोलन में आयोजित की गई जिसमें प्रवक्ताओ की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। प्रधान जय लाल जलपाईक ने कहा कि हिमाचल के सभी स्कूलों में परीक्षाएं चल रही है और साथ ही शीतकालीन स्कूलों में छटी से 9वीं कक्षा तक की कक्षाएं भी शुरू हो चुकी हैं। देखने में आया है कि सोलन जिला के लगभग सभी स्कूलो में टाइम-टेबल बन चुके हैं, लेकिन जिला के कुछ एक स्कूलों के प्रिंसिपल प्रवक्ताओं को जबरन छोटी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए बाध्य कर रहे हैं जबकि विद्यालयों में सभी अध्यापक उपस्थित हैं। इस सिलसिले में प्रवक्ता सघं जिला सोलन पहले भी अपनी स्थिति साफ कर चुका है कि जिन स्कूलों मे अध्यापकों की कमी है, उन स्कूलों में नीड बेस पर ही कक्षाओं को पढाया जाएगा, ज़बरदस्ती किसी को बाध्य नहीं किया जाएगा इसके लिए प्रवक्ता सघं जिला सोलन उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा जिला सोलन से भी इस विषय में मिला था। फिर भी विद्यालय प्रमुख अगर नहीं मानतें है तो प्रवक्ता सघं जिला सोलन उन प्रिंसिपलों की शिकायत व घेराव करने में पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों के प्रिंसिपल टीचर डायरी को बेवजह तूल दे रहे हैं जबकि शिक्षा सचिव इस विषय पर अपना रुख़ पहले ही साफ कर चुके हैं। टीचर डायरी अब मेंडेटरी नहीं है। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता सघं जिला सोलन सभी विद्यालय प्रमुखों से अनुरोध करता है कि वह बेवजह प्रवक्ताओं को परेशान न करें वरना प्रवक्ता सघं जिला सोल प्रधानाचार्यो के विरुद्ध कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकचाएगा और इन सभी विषयों पर प्रवक्ता सघं जिला सोलन शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा आशीष कोहली व उप शिक्षा निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल सिंह चौहान से शीघ्र मुलाकात करेगा। इस अवसर पर जिला कार्यकारणी के महासचिव हेमंत शर्मा चन्द्रदेव ठाकुर मुख्य संरक्षक, संरक्षक सुशील शर्मा, विनोद चौहान, विजय कुमार वित सचिव, कमलेश भारद्वाज सोहन लाल वर्मा सलाहकार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *