Home » Uncategorized » Rajya Sabha Election: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन…

Rajya Sabha Election: हिमाचल से अनुराग शर्मा होंगे कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार, आज दाखिल करेंगे नामांकन…

शिमला: कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को घोषणा कर दी है। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से भी राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी अनुराग शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बीजेपी हिमाचल में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी नहीं उतारेगी। बता दें की बीजेपी के पास जीत के लिए पर्याप्त नंबर नहीं हैं। ऐसे में अनुराग शर्मा का राज्यसभा सांसद बनना तय है। राज्यसभा चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। अनुराग शर्मा आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

कौन हैं अनुराग शर्मा

अनुराग शर्मा बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोशिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा है। कांग्रेस ने हाल ही में उन्हें जिला कमेटी का अध्यक्ष भी बनाया था अनुराग 1990 के दशक से अनुराग शर्मा छात्र राजनीति से सक्रिय हुए और कांग्रेस से जुड़े थे। अनुराग शर्मा को सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी भी माना जाता है। उन्हें कई मौकों पर सीएम सुक्खू के साथ देखा गया है। सूत्रों की मानें तो सीएम सुक्खू के कहने पर ही अनुराग शर्मा को टिकट दिया गया है। अब अनुराग शर्मा का राज्यसभा जाना लगभग तय है। हिमाचल प्रदेश की एक राज्यसभा सीट पर 16 तारीख को चुनाव होना है। प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में विधायकों के संख्या बल के हिसाब से यह सीट कांग्रेस के खाते में जानी तय है। साल 2024 में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस के कुछ विधायकों ने इस दौरान क्रॉस वोटिंग की थी। जिसके बाद कम संख्या बल के बावजूद बीजेपी के हर्ष महाजन ने चुनाव जीत लिया था। हालांकि इस बार बीजेपी ऐसा कुछ नहीं करने वाली है। पार्टी ने इस बार उम्मीदवार न उतारने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *