Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, राज्य सभा सीट को लेकर हो सकता है मंथन…

मुख्यमंत्री दिल्ली रवाना, राज्य सभा सीट को लेकर हो सकता है मंथन…

शिमला : प्रदेश की राज्यसभा सीट के लिए सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली रवाना हुए, जहाँ वे कांग्रेस आलाकमान के साथ भावी उम्मीदवार के नाम पर चर्चा करेंगे। 9 अप्रैल को सांसद इंदु गोस्वामी का कार्यकाल समाप्त होने से यह सीट रिक्त हो रही है, जिसके लिए 5 मार्च तक नामांकन भरे जायंगे कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या किसी केंद्रीय नेता को मैदान में उतारा जाए या फिर हिमाचल मूल के किसी चेहरे पर दांव खेला जाए। केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में इस पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल और पवन खेड़ा जैसे नामों पर विचार हो रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का अनुभव उन्हें प्रबल दावेदार बनाता है। साथ ही धनीराम शांडिल, कौल सिंह ठाकुर और आशा कुमारी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं उधर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। देखना यह होगा कि दिल्ली दरबार में किस नाम पर सहमति बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *