Home » Uncategorized » गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो बख्शेगी नहीं पुलिस, DGP अशोक तिवारी ने कर दिया आगाह…

गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की तो बख्शेगी नहीं पुलिस, DGP अशोक तिवारी ने कर दिया आगाह…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों को पुलिस अब कतई नहीं बख्शेगी। डीजीपी अशोक तिवारी ने वाहन चालकों को आगाह कर दिया है। गत दिनों मनाली में पर्यटकों का बिना नंबर प्लेट का वीडियो काफी वायरल हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उक्त वाहन चालक का चालान कर उसका गुमान उतारा है। पर्यटक ने नंबर की जगह प्लेट पर गुमान लिखा हुआ था। वाहनों की नंबर प्लेट पर अपना नाम, पद या कुछ भी लिखने पर हिमाचल पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत केवल अधिकृत पंजीकरण नंबर ही मान्य है और किसी भी तरह की फैंसी, बदली हुई या डिजाइनर नंबर प्लेट अवैध मानी जाएगी। नंबर प्लेट पर नाम या कोई शब्द लिखने पर एक हजार रुपये का जुर्माना व गंभीर मामलों में वाहन जब्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *