Home » Uncategorized » तीसरी बार चमकी आर्यन–ऋषभ की जोड़ी, CLTC सीज़न–4 में हिमाचल (सोलन) बना चैंपियन…

तीसरी बार चमकी आर्यन–ऋषभ की जोड़ी, CLTC सीज़न–4 में हिमाचल (सोलन) बना चैंपियन…

लाइव हिमाचल/सोलन: CLTC सीजन 4 के फाइनल मुकाबले में हिमाचल (सोलन) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। नए वर्ष के पहले दिन खेले गए इस रोमांचक फाइनल में सोलन के खिलाड़ियों ने एकजुट प्रयास से जीत की इबारत लिखी। टीम हिमाचल (सोलन) के सदस्य आर्यन कौशिक, ऋषभ चोपड़ा, साहिल, दिपिन, किरण और सुतेज ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन तालमेल और खेल भावना का परिचय दिया। निर्णायक मुकाबले में आर्यन–ऋषभ की जोड़ी ने चंडी मंदिर सर्विसेज की जोड़ी को कड़े संघर्ष में पराजित कर टीम को निर्णायक बढ़त दिलाई। यही मुकाबला सोलन की जीत का आधार बना। गौरतलब है कि ऋषभ चोपड़ा और आर्यन कौशिक की जोड़ी लगातार तीसरे वर्ष विजेता टीम का हिस्सा रही है। उनकी निरंतरता, आत्मविश्वास और सामंजस्य ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वे टूर्नामेंट की सबसे भरोसेमंद और सफल जोड़ियों में से एक हैं। सोलन की इस ऐतिहासिक जीत से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि हिमाचल के उभरते खेल प्रतिभाओं की क्षमता का भी प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *