Home » Uncategorized » यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ग‍िरफ्तारी को लेकर उलझे द‍िल्ली और ह‍िमाचल पुलिस के अफसर ?

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की ग‍िरफ्तारी को लेकर उलझे द‍िल्ली और ह‍िमाचल पुलिस के अफसर ?

दिल्ली: AI समिट में शर्ट उतारकर प्रदर्शन करना यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को महंगा पड़ता दिख रहा है। प्रदर्शनकारियों पर एक्शन का दायरा अब पैन इंडिया तक बढ़ गया है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस की एक टीम यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने हिमाचल प्रदेश पहुंची। लेकिन यहां तो उलटा दिल्ली पुलिस की टीम को ही रोक लिया गया। यहां पुलिस Vs पुलिस विवाद शुरू हो गया। काफी देर तक चले हंगामे का आखिरकार कोर्ट में अंत हुआ और दिल्ली पुलिस की टीम तीनों को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। बता दें कि इस मामले में अब तक 11 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दरअसल, एआई समिट स्थल यान की भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्ट उतारकर विरोध-प्रदर्शन किया था। इस पर दिल्ली पुलिस सिक्योरिटी तोड़ने और एंटी-नेशनल नारे लगाने के आरोप लगाते हुए यूथ कांग्रेस वर्कर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग राज्यों में रेड मारी जा रही है। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल की एक टीम हिमाचल प्रदेश के रोहड़ पहुंची थी। टीम में 15-20 अधिकारी शामिल थे। रोहड़ के एक रिजॉर्ट से दिल्ली पुलिस 3 आरोपी सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज को लेकर अपनी गाड़ी में दिल्ली आ रही थी। लेकिन उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला के पास शोघी बैरियर पर रोक दिया गया। शिमला पुलिस ने सादे कपड़ों में 15-20 अनजान लोगों के खिलाफ किडनैपिंग किए जाने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि तीनों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोहड़ू इलाके के एक रिसॉर्ट से बिना सही डॉक्यूमेंट के जबरदस्ती ले जाया गया। हिमाचल पुलिस ने बिना कोई रसीद दिए रिसॉर्ट का CCTV DVR जब्त करने का भी आरोप लगाया। इसके बाद तीनों को एक स्थानीय (शिमला) अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए उन्हें दिल्ली भेजने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दिया गया। दिल्ली पुलिस के वकील नंद लाल ने कहा कि आरोपी यूथ कांग्रेस वर्कर्स को प्रोसीजर के मुताबिक दिल्ली में एक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *