
लाइव हिमाचल/सोलन : हिमाचल प्रदेश प्रबन्धक संघ, जिला सोलन की आम सभा 22 फरवरी को स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की जाएगी। सभा की अध्यक्षता जय लाल जलपाईक करेंगे। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश प्रबन्धक संघ के अध्यक्ष अजय जोशी तथा प्रदेश प्रबन्धक संघ के वरिष्ठ सलाहकार चंद्रदेव ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं संघ के महासचिव हेमंत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे बदलावों तथा विशेष रूप से सीबीएसई से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीएसई से संबधित संस्थानों पर पड़ने वाले प्रभावों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शिक्षा व्यवस्था में किए जा रहे परिवर्तनों पर भी सभी पदाधिकारियों एवं प्रबन्धकों से सुझाव लिए जाएंगे। वहीं संघ ने जिला के सभी पदाधिकारियों और प्रबन्धकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं।





