Home » Uncategorized » सोलन-सुबाथू-अर्की मार्ग की दुर्दशा के खिलाफ भाजपा का 23 फरवरी को होगा विशाल धरना प्रदर्शन…

सोलन-सुबाथू-अर्की मार्ग की दुर्दशा के खिलाफ भाजपा का 23 फरवरी को होगा विशाल धरना प्रदर्शन…

लाइव हिमाचल/ सोलन: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर सनी ने सोलन से सुबाथू और अर्की जाने वाले मुख्य मार्ग की खस्ताहालत पर गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि इस सड़क की हालत अब चलने लायक नहीं रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों का जीवन खतरे में बना हुआ है।
​सरकार को सीधी चेतावनी
​भूपेंद्र ठाकुर सनी ने कहा, “ऐसा लगता है कि सरकार सोलन की जनता को भूल चुकी है। जिस सड़क पर हजारों लोगों का आवागमन होता है, वह आज तालाबों में तब्दील हो चुकी है। प्रशासन की नींद उड़ाने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी 23 फरवरी को एक विशाल धरना प्रदर्शन करने जा रही है। यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे दोहरी दीवाल चौक सोलन से होगा। उन्होंने कहा कि इस मार्ग की हालत इतनी बदतर है कि यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क।

​जनता की सुरक्षा से खिलवाड़: खराब सड़क के कारण आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं और लोग चोटिल हो रहे हैं।
​प्रशासनिक अनदेखी: बार-बार शिकायत के बावजूद मरम्मत का कार्य न होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। भूपेंद्र ठाकुर सनी ने इस सड़क के किनारे रहने वाले सभी निवासियों, व्यापारियों और युवाओं से अपील की है कि वे अपनी हक की लड़ाई के लिए 23 फरवरी को होने वाले धरने में भारी संख्या में शामिल हों। ​”यह केवल राजनीति नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास और सुरक्षा की लड़ाई है। जब तक सरकार इस सड़क की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाती हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *