लाइव हिमाचल/सोलन : मास्टर्स एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के द्वारा जयपुर के अजमेर में राष्ट्रीय स्तर की मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप में 30 एथलीटों ने भाग लिया। इस अवसर पर मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव चंद्र देव ठाकुर ने बताया की यह चैंपिनयशिप प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश से कुल 30 एथलीटों ने भाग लिया। जिसमें 29 पुरुष और एक महिला एथलीट शामिल थे। यह चैंपियनशिप अजमेर के पटेल स्टेडियम में 30 जनवरी से 02 फरवरी तक आयोजित की गई। उन्होनें ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के एथलीट भाग ले सकते हैं। इस दौरान हिमाचल के एथलीटों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। हिमाचल की टीम ने इस चैंपियनशिप में कुल 2 स्वर्ण पदक 2 रजत पदक तथा 8 कांस्य पदक जीते। जिसमें प्रेम शुक्ला ने 80+ आयु वर्ग में 5 किलोमीटर पैदल चाल में तथा 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। प्रेम शुक्ला ने कुल 3 पदक जीते। 65+ आयु वर्ग में अमर सिंह खनोरिया ने तिहरी कूद में रजत पदक जीता। 55+ आयु वर्ग में चन्द्र देव ठाकुर ने 10000 मीटर दौड़ मे कांस्य पदक, 5000 मीटर दौड़ में 55+ आयु वर्ग में उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीता।60+ आयु वर्ग में रमेश कुमार आहलुवालिया ने जेविलियन थ्रो और ऊंची कूद दोनों में कांस्य पदक जीते। तिहरी कूद में 60+ आयु वर्ग में भगवान दत शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही 75+ आयु वर्ग में ओम प्रकाश ने 10000 मीटर दौड़ में तथा 5000 मीटर दौड़ में और 1500 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते। इस चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के दल का प्रतिनिधित्व अध्यक्ष रमेश वालिया, कोषाध्यक्ष जयदेव सिंह गर्ग मैनेजर, राजेन्द्र कुमार शर्मा, राकेश ठाकुर, रमेश कुमार, कमला दत्त, जगदीश कुमार ठाकुर, ईश्वर दास, तारा चंद ठाकुर, संजय कुमार तथा तेजेन्द्र सिंह ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। पदक जीतने पर प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव सहित प्रदेश कार्यकारिणी ने बधाई दी है। यहां उल्लेखनीय यह है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के हेतु पंजीकरण फीस, बस/रेल का किराया, प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के रहने तथा खाने पीने आदि का सारा खर्च खिलाड़ियों द्वारा स्वंय ही वहन किया जाता है।





