Home » Uncategorized » विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला सर्वसमावेशी बजट : विशाखा

विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती देने वाला सर्वसमावेशी बजट : विशाखा

. महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देता है केंद्रीय बजट 2026-27

सोलन : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला सोलन की महामंत्री विशाखा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 की सराहना करते हुए इसे विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का निरंतर 13वां और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लगातार 9वां बजट है, जो अमृत काल में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की क्षमता रखता है। विशाखा ने जारी बयान में कहा कि मोदी सरकार देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। यह बजट आर्थिक मजबूती, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और संसाधनों के संतुलित उपयोग के माध्यम से रोजगार, विकास और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीबों, महिलाओं, युवाओं, किसानों और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस पहल है। उन्होंने कहा कि बजट में महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन, स्वयं सहायता समूहों को मजबूती, कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा में निवेश जैसे प्रावधान महिलाओं के लिए नए अवसर खोलेंगे। स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व देखभाल और बुनियादी ढांचे पर विशेष फोकस यह दर्शाता है कि सरकार महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।विशाखा ने विश्वास जताया कि यह बजट महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप और डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के प्रयासों को उन्होंने सराहनीय बताया, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट समावेशी, सर्वस्पर्शी और हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखने वाला है। बीते वर्षों में भारतीय अर्थव्यवस्था की परिवर्तनकारी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए यह बजट नए भारत की नई सोच और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है, जो देश की प्रगति को और तेज़ गति देगा।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]