Home » Uncategorized » इंडिगो के विमान में बम की सूचना से हड़कंप, लेटर में लिखा- ‘विमान संख्या 6 E6719 में बम है जो कभी भी फट सकता है…

इंडिगो के विमान में बम की सूचना से हड़कंप, लेटर में लिखा- ‘विमान संख्या 6 E6719 में बम है जो कभी भी फट सकता है…

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। हैदराबाद से वाराणसी आ रही फ्लाइट में बम के होने की सूचना पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने इंडिगो फ्लाइट की जांच शुरू की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं। हैदराबाद से वाराणसी आ रही इंडिगो फ्लाइट संख्या SE 719 में 230 यात्री सवार थे। एसओ फूलपुर के मुताबिक फ्लाइट के वॉशरूम में एक पेपर पर बम के होने की सूचना लिखी हुई थी। इसकी सूचना यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट को दी, जिसके बाद एटीसी से संपर्क किया गया। शाम करीब 5:56 बजे फ्लाइट वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुई। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी यात्रियों को विमान से उतरकर विमान की सघन चेकिंग शुरू की। खबर लिखे जाने तक विमान की जांच चल रही है। बीते 6 महीनों के अंदर वाराणसी एयरपोर्ट पर बम की कई सूचनाओं से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। 25 नवंबर 2025 के बाद आज एक बार फिर फ्लाइट में बम की सूचना पर सुरक्षा एजेंसियां घंटों तक छानबीन करती रहीं। दोनों ही घटनाओं में बम की सूचना देने का पैटर्न एक जैसा था। हैदराबाद से बनारस आ रही फ्लाइट के वॉशरूम में बम लिखे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद करीब 3 घंटे तक बम स्क्वॉड के साथ एटीएस और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियां गहन जांच करती रहीं। जांच के बाद सूचना महज अफवाह निकली।
इसके अलावा हैदराबाद से आने वाली एक फ्लाइट में भी दिसंबर में बस की धमकी मिली थी। एक व्यक्ति ने बम-बम कहकर चिल्लाना शुरू किया था। इसके बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर हड़कंप की स्थिति हो गई थी।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]