Home » Uncategorized » Himachal Weather Live: हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट….

Himachal Weather Live: हिमाचल में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट….

शिमला: हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से आज रात से माैसम करवट बदल सकता है। राज्य में लगातार तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।  वहीं हाल में ही बर्फबारी से प्रदेश में अभी भी करीब 400 सड़कें व इतने ही बिजली ट्रांसफार्मर ठप हैं। आज शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से धूप खिली हुई है। कुल्लू, लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र में हिमखंड गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। कहां कितना न्यूनतम तापमान शिमला में न्यूनतम तापमान 6.5, सुंदरनगर 5.8, भुंतर 4.8, कल्पा -0.4, धर्मशाला 3.4, ऊना 6.2, नाहन 8.5, पालमपुर 5.0, सोलन 3.4, मनाली 0.4, कांगड़ा 7.5, मंडी 7.0, बिलासपुर 8.0, जुब्बड़हट्टी 5.0, कुकुमसेरी -6.3, सेऊबाग 4.5, बरठीं 5.6 , कसाैली 8.9, पांवटा साहिब 9.0, सराहन -0.3, ताबो -10.2 व देहरा गोपीपुर में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 17.6, धर्मशाला में 18.1, ऊना में 24.2, नाहन में 21.4, सोलन में 23.0, मनाली में 8.4, कांगड़ा में 22.0 और मंडी में 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद, अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। वहीं राज्य में अधिकतम तापमान में 4-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की बहुत संभावना है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी और 6 फरवरी को ऊंची पहाड़ियों पर एक-दो जगहों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं 1 फरवरी को राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। इस दिन राज्य के सभी जिलों में बिजली चमकने व 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। कुछ जगह पर हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। 2 और 3 फरवरी को राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होगी। इसके बाद 4 और 5 फरवरी  को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Leave a Comment

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]